Home / Odisha / किसानों के हित एवं‌ धान मंडी में अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का चक्का जाम

किसानों के हित एवं‌ धान मंडी में अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का चक्का जाम

राजगांगपुर. पश्चिम ओडिशा के सभी जिलों की धान मंडियों में व्यापक भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आज पूरे पश्चिम ओडिशा में चक्का जाम किया गया. इसी क्रम में राजगांगपुर नगर अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय जामपाली बाईपास में सुबह दस बजे से लेकर एक बजे तक एसएच-10 पर चक्का जाम किया गया. सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया, जिस कारण ‌रास्ते के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर राज्य की नवीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों को धान की खरीद के सहित दाम नहीं मिले, नापतौल के समय कटनी छंटनी बंद नहीं की गयी, धान मंडी से सरकार शीघ्र अगर धान की खरीददारी नहीं करती है, मंडी में पड़े धान के खराब होने का मुआवजा नहीं देती है, ‌तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज होगा. इस‌ चक्का जाम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह भाजपा प्राथी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिंज, उपेंद्र प्रधान, कुलदीप सिंह, श्रीधर स्वाईं, शशि रेखा सामल, माखू टोप्पो, रमेश यादव, पूर्ण सिंह, फ्रांसिस मिंज, शंकर माझी, राजीव भद्र, किशोर कोइरी शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …