Home / Odisha / लिंगराज मंदिर के लिए मसौदा वापस लेने की मांग

लिंगराज मंदिर के लिए मसौदा वापस लेने की मांग

  •  लिंगराज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने लिखा एनएमए को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. खुर्दा के जिलाधिकारी तथा लिंगराज मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सनत कुमार मोहंती ने राष्ट्रीय धरोहर प्राधिकरण (एनएमए) द्वारा जारी किये गये ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को वापस लेने के लिए एनएमए के अध्यक्ष को पत्र लिखा है.
इस पत्र में उन्होंने लिंगराज मंदिर के महत्व व विशेषता की व्याख्य़ा की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यदि इसे वापस नहीं लिया जाता तो मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ साथ महाप्रभु लिंगराज के रीति नीति, सेवा व सेवायतों को प्रभावित करेगा. अतः उन्होंने इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की है.
उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से पूर्व सभी पक्षों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया जाना चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …