Home / Odisha / अनुगूल में भीषण आग से 14 घर स्वाहा, एक गाय और 22 से अधिक भेड़ों की मौत

अनुगूल में भीषण आग से 14 घर स्वाहा, एक गाय और 22 से अधिक भेड़ों की मौत

अनुगूल. जिले में बंटाला पुलिस की सीमा के तहत कहलगांव में बुधवार रात को लगी भीषण आग में चार परिवारों के 14 घर पूरी तरह से जल गए. इसमें एक गाय और 22 से अधिक भेड़ों की मौत हुई है. बुधवार की रात करीब 10.30 बजे गांव में आग लगी. हालांकि इस अग्निकांड में किसी भी मानव के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. समय रहते लोग लोग बचकर सुरक्षित स्थानों पर जाने में कामयाब रहे. भीषण आग के कारण घर में रखे गये सभी वस्तुएं, मोटरसाइकिल आदि राख हो गयी हैं. खबर के अनुसार, पहुंनाथ बिस्वाल, ईश्वर चंद्र बिस्वाल, शिशिर बिस्वाल और लेकुरी बिस्वाल के घर यह आग लगी है. आग लगने की सूचना पाते ही स्थानीय फायर स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और मध्य रात्रि के आसपास आग पर काबू पाया. नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है. आग लगने के सही कारण का पता नहीं चला है, लेकिन बिजली के शॉर्ट-सर्किट से हादसे का कारण होने का संदेह है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …