Home / Odisha / लूलू महापात्र की 56वीं जयंती पर होगा प्रदेशस्तरीय मेगा रक्तदान शिविर

लूलू महापात्र की 56वीं जयंती पर होगा प्रदेशस्तरीय मेगा रक्तदान शिविर

भुवनेश्वर. पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय ललाटेंदु विद्याधर (लूलू) महपात्र की 56वीं जयंती के अवसर पर आगामी 14 फरवरी को एक प्रदेश स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. भुवनेश्वर के इंस्ट्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में ललाटेंदु विद्याधर महापात्र के करीबी मित्र अमीय कांत दास अध्यक्षता करेंगे.

भुवनेश्वर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न वर्ग के लोगों को उनकी सेवा के लिए सम्मानित भी किया जाएगा. पत्रकारिता, समाजसेवा तथा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किये जाने का कार्यक्रम है. इस अवसर पर कटक व भुवनेश्वर में गो सेवा के लिए कार्य करने वाली संस्था कलिंग युवा सेना को एक टाटा एसी भी प्रदान किया जाएगा.

कार्यक्रम में आयोजक अमीयकांत दास, विश्वजीत सामंतराय, निरंजन नायक, मिहिर परिडा व विकास पात्र ने छात्रों व युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …