Home / Odisha / ब्रह्मपुर में 10 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन किशोर गिरफ्तार

ब्रह्मपुर में 10 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन किशोर गिरफ्तार

ब्रह्मपुर. यहां के सदर पुलिस स्टेशन (पीएस) की सीमा के तहत एक गांव में 10 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया. इस मामले के खुलासे से इलाके में लोगों में गुस्सा देखने को मिला है. हालांकि इसमें मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वे सभी किशोर बताए जाते हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों आरोपी किशोर और पीड़ित लड़की के एक ही गांव के हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, राज्य में लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बढ़ते मामले को लेकर लोगों ने चिंता जतायी है. पीड़ित परिवार ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …