Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 92 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 92 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 92 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 335889 हो गई है. अभी तक राज्य में 333139 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 787 हैं.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 92 नये मामलों में से 54 संगरोध से हैं, जबकि 38 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 21 जिलों से हैं. इनमें बरगढ़ जिले में सर्वाधिक 14 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

अनुगूल जिले जिले से 01 तथा बालेश्वर जिले से 05 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. बरगढ़ जिले से 14  संक्रमितों की पहचान की गई है. भद्रक जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. बलांगीर जिले से 02, बौध जिले से 02 संक्रमित की पहचान की गई है. कटक जिले से 09 नये मामले सामने आये हैं.

इसी तरह देवगढ़ जिले से एक कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है. ढेंकानाल व गजपति व गंजाम जिले से एक भी कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं हुई है. जगतसिंहपुर जिले से 01, जाजपुर जिले से 03, झारसुगुड़ा जिले से 04 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले से 04 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. कंधमाल जिले व केन्द्रापड़ा जिले से एक भी कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. केन्दुझर जिले से 06 संक्रमित की पहचान हुई है. खुर्दा जिले से 06 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट जिले में 01 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. मयूरभंज जिले से 02 तथा नवरंगपुर व नयागढ़ जिले से एक भी नये संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. नुआपड़ा जिले से 02 ,पुरी जिले से 07 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से 02,  संबलपुर जिले से 08 संक्रमित मिले हैं. सोनपुर से 01 संक्रमित की पहचान की गई है. सुंदरगढ़ जिले से 11 नये मामले सामने आये हैं. स्टेट पूल में एक भी कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं की गई है.

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …