Home / Odisha / ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मैट्रिक परीक्षा की तिथि घोषित की

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने मैट्रिक परीक्षा की तिथि घोषित की

सुधाकर कुमार शाही, कटक

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ने आज नियमित और पूर्व-नियमित छात्रों के साथ-साथ राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2021 के लिए वार्षिक मैट्रिक परीक्षा की तिथियों को घोषित कर दी है. इस साल की मैट्रिकुलेशन या हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) की परीक्षा 3 मई से शुरू होगी और 15 मई तक चलेगी. इसी प्रकार मध्यमा संस्कृत की परीक्षा 3 से 12 मई तक आयोजित की जाएगी. एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र 3 मई, 2021 को प्रथम भाषा की परीक्षा देंगे. इसी प्रकार, दूसरी भाषा (अंग्रेजी) के लिए परीक्षा 5 मई को, तीसरी भाषा (हिंदी) 7 मई को, तीसरी भाषा (संस्कृत) 8 मई को, 10 मई को गणित, 12 मई को विज्ञान और 15 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. इस वर्ष 6 लाख से अधिक छात्रों को ओडिशा में मैट्रिक परीक्षा देने की संभावना है. परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी. हालांकि, गणित के पेपर के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …