Home / Odisha / ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, 72 नये मामले

ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, 72 नये मामले

  • कुल मौतों की संख्या 1910 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है, जबकि 72 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1910 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक बालेश्वर जिले के हैं. 74 साल की  कोराना संक्रमित महिला की मौत हुई है तथा वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी.

राज्य में पिछले 24 घंटों में 72 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ इधर, राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 335692 हो गई है. अभी तक राज्य में 332948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 781 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 72 नये मामलों में से 44 संगरोध से हैं, जबकि 28 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 19 जिलों से हैं. इनमें सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 14 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जानकारी के अनुसार, अनुगूल में 2, बालेश्वर में 6, बरगढ़ में 6, भद्रक में 1, बलांगीर में 2, कटक में 4, देवगढ़ में 2, ढेंकानाल में 1, जगतसिंहपुर में 1, जाजपुर में 3, झारसुगुड़ा में 6, खुर्दा में 4, मयूरभंज में 7, नुआपाड़ा में 2, पुरी में 8, रायगड़ा में 2, संबलपुर में 2, सोनपुर में 1, सुंदरगढ़ में 11 तथा स्टेट पूल में 1 कोरोना संक्रमित पाया गया है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 10 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 838 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल  24,26,650 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …