Home / Odisha / 8 फरवरी से 9वीं व 11वीं कक्षाओं की कक्षाएं खुलेंगी

8 फरवरी से 9वीं व 11वीं कक्षाओं की कक्षाएं खुलेंगी

  • ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय जल्द खुलने की संभावना

भुवनेश्वर. आगामी 8 फरवरी से 9वीं व 11वीं कक्षाओं की कक्षाएं खुलेंगी. इसके साथ ही ओडिशा में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए विद्यालय जल्द खुलने की संभावना है. इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है. स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने शनिवार को बताया कि कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में एक उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा. पहले से ही राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों ने 1 फरवरी से काम करना शुरू कर दिया है और इसलिए कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को भी उचित समय पर फिर से खोल दिया जाएगा. इसके अलावा, कोविद-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया विभाग द्वारा तैयार की जा रही है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए हालांकि मंत्री ने कक्षा 1 से 8 के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की सही तारीखों के बारे में स्पष्ट नहीं किया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …