भारतीय किसान मोर्चा के आहवान पर बुलाए गए चक्का जाम आंदोलन का संबलपुर में व्यापक असर देखा गया। शनिवार की दोपहर 12 बजे से दो बजे तक संबलपुर पूरी तरह थम सा गया।
सुबह जिला कृषक सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने माझीपाली के पास स्टेट हाइवे-10 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
आंदोलित किसान केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान यात्री वाहनों में सफल कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दो बजे बाद जब आंदोलन समाप्त हुआ तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाया और उस मार्ग पर यातायात को सामान्य बनाया। आंदोलन का नेतृत्व अशोक प्रधान, देवेन्द्र प्रधान एवं व्योमकेश पंडा समेत अन्य किसान नेताओं ने किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

