Home / Odisha / जाजपुर में बारात में खाना खाने के बाद 40 लोग बीमार

जाजपुर में बारात में खाना खाने के बाद 40 लोग बीमार

जाजपुर. जिले के दशरथपुर प्रखंड के बहबलपुर गाँव में एक विवाह समारोह में गुरुवार रात को खाना खाने के बाद कम से कम 40 लोग बीमार हो गए हैं. इसके तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित भर्ती कराया गया है. जैसे-जैसे उनकी हालत बिगड़ती गई वैसे-वैसे बीमारों को जिला मुख्यालय होज़िटल के लिए भेजा गया. जानकारी के अनुसार, बीमार व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनमें से कुछ बच्चे और युवतियां हैं. इस बीच एक स्वास्थ्य टीम को आगे के निरीक्षण के लिए बहबलपुर गांव भेजा गया है. यह टीम वहां जाकर खाने से संबंधित जानकारी हासिल करेगी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …