भुवनेश्वर. प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को उत्कल गौरव मधुसूदन दास की पुण्यतिथि मनायी गई. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर के राजभवन चौक स्थित मधुसूदन दास की प्रतिमूर्ति पर जाकर माल्यार्पण किया.
इसके बाद पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में स्थित मधुबाबू के प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व सांसद रामचंद्र खुंटिया, प्रकाश देवता, विधायक सुरेश राउतराय, शिवानंद राय, रश्मी महापात्र व अन्य नता उपस्थित थे.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

