Home / Odisha / सुंदरगढ़ में मालगाड़ी की टक्कर से दो हाथियों की मौत

सुंदरगढ़ में मालगाड़ी की टक्कर से दो हाथियों की मौत

राउरकेला. सुंदरगढ़ जिले में कल देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई. यह घटना सुंदरगढ़ जिले के बिसरा क्षेत्र में महिपानी के पास हुई. संदेह जताया जा रहा है कि हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे, उसी मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी होगी. घटना की जानकारी पाते ही रेलवे और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ट्रैक को खाली कराने में कर्मचारी जुट गये. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान हम ट्रेन की गति पर गौर करेंगे. इस हादसे के कारण मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन के झारसुगुड़ा-चक्रधरपुर डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात बाधित हो गया. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सेवा बहाल कर दी जायेगी.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …