भुवनेश्वर. दसवीं बोर्ड में परीक्षा देने वाले बच्चों के फॉर्म भरने की अवधि को 10 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. इससे पहले 2 फरवरी तक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि घोषित की गई थी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह जानकारी दी.
उल्लेखनीय है कि गत 10 जनवरी से दसवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का कार्य शुरू हुआ है, लेकिन यह दो फरवरी की देर रात को समाप्त हो गया था. आज बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इसे बढ़ाने की घोषणा की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

