Home / Odisha / नयागढ़ में ट्रक पलटने से एक श्रमिक की मौत, दो जख्मी

नयागढ़ में ट्रक पलटने से एक श्रमिक की मौत, दो जख्मी

नयागढ़. जिले में खंडपड़ा पुलिस सीमा के तहत सुनामुहिन में एक ईंट से भरे ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. कथित तौर पर ट्रक शिखरपुर से भुवनेश्वर की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक ने सुनामुहिन में वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई. इस हादसे में एक मजदूर अभय स्वाइं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित दो अन्य घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर खंडपड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल व्यक्तियों को भी उपचार के लिए खंडपड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …