Home / Odisha / सुधीर शर्मा व उनकी पत्नी ने श्रीराम मंदिर के लिए 51 हजार की राशि समर्पित की

सुधीर शर्मा व उनकी पत्नी ने श्रीराम मंदिर के लिए 51 हजार की राशि समर्पित की

भुवनेश्वर. अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के लिए रामभक्त सुधीर शर्मा तथा सचिन शर्मा ने 51 हजार रुपये की सहयोग राशि समर्पित की है. उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि इस पीढ़ी को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करने का भाग्य प्राप्त हुआ है. इसलिए हमने इस मंदिर के निर्माण में यह राशि भक्ति पूर्वक समर्पित की है. शर्मा ने कहा कि कोई भी राशि छोटी-बड़ी नहीं होती है. इसमें सबसे बड़ी बात होती श्रद्धाभाव की. भगवान श्रद्धाभाव के भूखे होते हैं. इसलिए सभी को अपनी श्रद्धा के अनुसार इस मंदिर के निर्माण में सहयोग करना चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …