Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 60 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 60 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में पिछले 24 घंटों में 60 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 335211 हो गई है. अभी तक राज्य में 332239 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1013 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 60 नये मामलों में से 36 संगरोध से हैं, जबकि 24 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 17 जिलों से हैं.

अनुगूल जिले से 01, बालेश्वर जिले से 03, बरगढ़ जिले से 07 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक व बौध, बलांगीर व कटक जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं.

इसी तरह देवगढ़ जिले से 01 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. ढेंकानाल जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. गजपति जिले से 1 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि गंजाम जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

जगतसिंहपुर जिले से 01, जाजपुर जिले से 01 संक्रमित की पहचान की गई है. झारसुगुडा, कलाहांडी, कंधमाल, केन्द्रापड़ा जिले से एक जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं हुई है. केन्दुझर जिले से 1 तथा खुर्दा जिले से 08 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

कोरापुट व मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित की पहचान हुई है. मयूरभंज जिले से 02 तथा नवरंगपुर जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. नयागढ़ जिले से एक भी नये संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. नुआपड़ा जिले से 02 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले से 08 संक्रमितों की पहचान की गई है. रायगड़ा जिले से 04 संक्रमित मिले हैं. संबलपुर जिले से 06 संक्रमित मिले हैं जबकि सोनपुर से 01 नये संक्रमितों की पहचान हुई है. सुंदरगढ़ जिले से 08 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 02 कोरोना संक्रमितों की पहचान नहीं की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …