Home / Odisha / ओडिशा में तीन दिनों बाद दूसरी बार 100 से नीचे कोरोना संक्रमित मिले

ओडिशा में तीन दिनों बाद दूसरी बार 100 से नीचे कोरोना संक्रमित मिले

  • गत 24 घंटों में कोरोना के 70 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में तीन दिनों बाद दूसरी बार सौ से नीचे कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. पिछले 24 घंटों में 70 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 334850 हो गई है. अभी तक राज्य में 331667 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1224 है. इससे पहले 26 जनवरी को 99 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 70 नये मामलों में से 42 संगरोध से हैं, जबकि 28 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 19 जिलों से हैं. इनमें नुआपड़ा  जिले में सर्वाधिक 11 संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 3, बालेश्वर जिले में 4, बरगढ़ जिले में 2, बलांगीर जिले में 1, कटक जिले में 4, देवगढ़ जिले में 2, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 1, कलाहांडी जिले में 1, केंद्रापड़ा जिले में 4, खुर्दा जिले में 1, कोरापुट जिले में 1, मालकानगिरि जिले में 1, मयूरभंज जिले में 3, नुआपड़ा जिले में 11, पुरी जिले में 8, संबलपुर जिले में 7, सुंदरगढ़ जिले में 9 संक्रमित पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए 132
  • अब तक कुल परीक्षण 7660563
  • अब तक कुल पॉजिटिव 334850
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए 331667
  • अब तक कुल सक्रिय मामले 1224
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …