Home / Odisha / अभी तक ओडिशा में 1 लाख 77 हजार 90 लोगों को दिया गया टीका, 19 साइड इफेक्ट

अभी तक ओडिशा में 1 लाख 77 हजार 90 लोगों को दिया गया टीका, 19 साइड इफेक्ट

भुवनेश्वर. अभी तक राज्य में कुल 1 लाख 77 हजार 90 लोगों को कोरोना का टीका प्रदान किया गया है. बुधवार को भुवनेश्वर में 11 स्थानों पर 2360 लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है. स्वास्थ्य राज्य के परिवार कल्याण विभाग के निदेशक विजय पाणिग्राही ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को समस्त जिला में फिर से टीकाकरण होगा. 10 फरवरी तक पहले चरण का टीकाकरण समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. सेकंड डोज के लिए 173600 लोग बकाया है. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर टीका लेने के बाद सामान्य साइड इफेक्ट देखा जा रहा है. जिस स्थान पर टीका दिया जा रहा है वह फूल रहा है. कुछ क्षेत्रों में बुखार भी आ रहा है. उन्होंने यह कहा कि गत 23 जनवरी को नुआपड़ा में एक व्यक्ति टीका लेने के बाद खून की उल्टी की थी. उन्हें तत्काल स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी ब्रेन हेमरेज होने की बात पता चली थी. बाद में उनकी मौत हो गई है. हालांकि उनके परिवार ने टीका के कारण मौत होने का आरोप लगाया है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हुआ है कि यह मौत टीका लेने से नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य में 19 लोगों के पास साइड इफेक्ट देखा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …