Home / Odisha / ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1905 हुई

ओडिशा में और एक की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1905 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में एक और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1905 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक सुंदरगढ़ जिले का है.

कटक में मास्क न पहनने पर 31 लोगों से वसूला जुर्माना
कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 31 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 116 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 385 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 14 गिरफ्तार
गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 849 वाहनों को जब्त किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 26,12,800 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है. ओडिशा पुलिस द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …