Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 130 नये मामले, राज्य में 1436 सक्रिय मामले

ओडिशा में कोरोना के 130 नये मामले, राज्य में 1436 सक्रिय मामले

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 130 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 334150 हो गई है. अभी तक राज्य में 330757 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1436 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 130 नये मामलों में से 76 संगरोध से हैं, जबकि 54 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिलों से हैं.

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुरी जिले में सर्वाधिक 15 संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 12, बालेश्वर जिले में 10, बरगढ़ जिले में 13, भद्रक जिले में 1, कटक जिले में 7, देवगढ़ जिले में 4, ढेंकानाल जिले में 1, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 5, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 2, कलाहांडी जिले में 2, केंद्रापड़ा जिले में 1, केंदुझर जिले में 1, खुर्दा जिले में 6, कोरापुट जिले में 4, मयूरभंज जिले में 3, नवरंगपुर जिले में 3, नयागढ़ जिले में 1, नुआपड़ा जिले में 4, पुरी जिले में 15, संबलपुर जिले में 10, सुंदरगढ़ जिले में 14 तथा स्टेट पूल में 2 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए – 212
  • अब तक कुल परीक्षण – 7525703
  • अब तक कुल पॉजिटिव – 334150
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए – 330757
  • अब तक कुल सक्रिय मामले – 1436
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …