Home / Odisha / नेताजी के जन्मस्थल पर नवीन पटनायक ने फहराया झंडा, दी श्रद्धांजलि,  अत्याधुनिक अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल की आधारशिला रखी

नेताजी के जन्मस्थल पर नवीन पटनायक ने फहराया झंडा, दी श्रद्धांजलि,  अत्याधुनिक अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल की आधारशिला रखी

सुधाकर कुमार शाही, कटक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125 वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनकी जयंती को देशभर में ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. पटनायक ने कटक जिले के ओड़िया बाजार में नेताजी जन्म स्थान संग्रहालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. आज मुख्यमंत्री की कटक यात्रा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा को लेकर उपाय किया था.

 

यहां के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शहर के खाननगर क्षेत्र में अत्याधुनिक अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल की आधारशिला रखी. प्रस्तावित बस टर्मिनल का नाम स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया है. इसका निर्माण का उद्देश्य यात्रियों की परेशानी-मुक्त आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है. पूरी परियोजना की लागत 65 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि नेताजी बस टर्मिनस की आधारशिला रखने के साथ नेताजी की 125वीं वर्षगांठ का सालभर का जश्न शुरू हो गया है.

बस टर्मिनल का निर्माण 12 एकड़ भूमि पर किया जाएगा और इसमें यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी. एक समय में टर्मिनल पर 180 से अधिक बसें खड़ी की जा सकती हैं. तीन मंजिला टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के लिए वेटिंग कोर्ट, फूड कोर्ट, क्लॉक रूम, ई-व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी. प्रस्तावित नेताजी बस टर्मिनल से सटे लगभग 2 एकड़ का क्षेत्र सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर वाणिज्यिक परिसर के विकास के लिए आरक्षित किया जाएगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …