Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 154 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 154 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में आज 154 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 334020 हो गई है। अभी तक राज्य में 330545 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1519 है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 154 नये मामलों में से 89 संगरोध से हैं, जबकि 65 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 21 जिलों से हैं।

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संबलपुर जिले में सर्वाधिक 19 संक्रमित पाये गये हैं।

अनुगूल जिले से 103, बालेश्वर जिले से 11, बरगढ़ जिले से 9 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक जिले से 8 संक्रमित मिले हैं। बलांगीर जिले से 3 नये मामले सामने आये हैं। बौध जिले से 1 संक्रमित मिला है। कटक जिले से 9 नये मामले सामने आये हैं।

इसी तरह देवगढ़ जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है। ढेंकानाल जिले से 1 व गजपति जिले से 1 संक्रमित पाये गये हैं। गंजाम जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है। जगतसिंहपुर जिले से 5, जाजपुर जिले से 6, झारसुगुड़ा जिले से 6 संक्रमितों की पहचान की गई है। कलाहांडी व कंधमाल जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. केन्द्रापड़ा से 1 तथा केन्दुझर जिले से 5 संक्रमित मिले हैं। खुर्दा जिले से 12 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

कोरापुट जिले व मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। मयूरभंज व नवरंगपुर जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। नयागढ़ जिले से 1 , नुआपड़ा जिले से 4 संक्रमित मिले हैं। पुरी जिले से 18 व रायगड़ा जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। संबलपुर जिले से 19 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से 2 संक्रमित मिला है। सुंदरगढ़ जिले से 18 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …