Home / Odisha / समलेश्वरी मंदिर प्रांगण में पत्रकारों के साथ दुव्र्यवहार

समलेश्वरी मंदिर प्रांगण में पत्रकारों के साथ दुव्र्यवहार

संबलपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव के संबलपुर आगमन पर शहर के पत्रकार अपनी डियुटी के तहत मंगलवार की सुबह समलेश्वरी मंदिर में तैनात थे। इस दौरान खेतराजपुर थाना प्रभारी ममता नायक वहां पहुंची और पत्रकारों को तत्काल मंदिर से बाहर चले जाने की बात कहने लगी। पत्रकारों ने जब कारण जानना चाहा तो थाना प्रभारी ने कुछ भी बताना उचित नहीं समझा। इस बात को लेकर कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में तनाव का वातावरण बन गया। अंतत: स्थिति शांत हुई। इस घटना को लेकर शहर के पत्रकारों में नाराजगी है। उन्होंने इस विषय मे पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …