Home / Odisha / पश्चिम ओडिशा विकास परिषद ने 11 कलेक्टरों से मांगा जवाब

पश्चिम ओडिशा विकास परिषद ने 11 कलेक्टरों से मांगा जवाब

  •  परिषद से मिलनेवाले फंड की जांच पड़ताल आरंभ

संबलपुर। पश्चिम ओडिशा विकास परिषद ने एक अहम फैसला लेते हुए पश्चिम ओडिशा के 11 कलेक्टरों से जवाब मांगा है। परिषद के एक्जीक्युटिव अधिकारी की ओर से जारी इस चिी में पश्चिम ओडिशा विकास परिषद से मिलनेवाले राशि का विनियोग, परियोजना की वास्तविक स्थिति और शेष राशि का पूरा विवरण पेश करने का आदेश जारी किया गया है। उन 11 कलेक्टरों से आगामी 25 जनवरी तक अपना रिपोर्ट देने की बात कही गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष असित त्रिपाठी उन रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे और फिर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिन कलेक्टरों को चिी भेजा गया है उनमें संबलपुर समेत अनुगुल, बरगढ़, बलांगीर, बौद्ध, देवगढ़, झारसुुगुड़ा, कालाहांडी, नूआपाड़ा, सोनपुर एवं सुंदरगढ के कलेक्टर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के गठन से लेकर आजतक कुल 36 हजार 478 परियोजनाओं के लिए 2635.92 लाख रूपया आबंटित किया गया है। जिसमें से 1544.80 लाख रूपया परियोजना पर काम करनेवाले संस्थाओं को प्रदान किया गया है। इस राशि में से 1484.06 लाख खर्च किया गया है और 1330.17 लाख रूपए का विनियोग पत्र दाखिल किया गया है। जानकारों का कहना है कि असित त्रिपाठी का यह प्रयास सराहनीय है। आनेवाले दिनों में निश्चित तौरपर कुछ अधिकारी एवं संस्था पर गाज गिरेगी। साथ ही पश्चिम ओडिशा वासियों को उनका अधिकार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …