Home / Odisha / आवश्यकता को ध्यान में रखकर काम करने पर ब्रांड का सृजन होगा – नवीन

आवश्यकता को ध्यान में रखकर काम करने पर ब्रांड का सृजन होगा – नवीन

भुवनेश्वर. लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर काम करने पर ब्रांड का सूजन हो सकेगा. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह बात कही. एक ओड़िया अखबार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री पटनायक ने यह बात कही.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को सहयोग प्रदान करने की नीति बनायी है. त्वरित क्लियरेंस के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना के समय भी राज्य में 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है.

उन्होंने कहा कि राज्य की स्टार्ट आप पॉलिसी देश के सर्वश्रेष्ठ पॉलिसी के रूप में जानी जाती है. विभिन्न सेक्टरों में जो संभावना है उसका लाभ युवाओं को लेना जरूरी है. उन्होंने इस अवसर पर ओये के संस्थापक रितेश अग्रवाल का नाम का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने लाखों पर्यटकों के लिए एक नई व्यवस्था बनायी है. उन्होंने कहा कि राज्य में व्यवसाय की उन्नति के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …