कटक. कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 63 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 262 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 718 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.
कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 12 गिरफ्तार
गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 949 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 27,70,200 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

