भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 186 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 332949 हो गई है. अभी तक राज्य में 328832 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2166 हैं.
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 186 नये मामलों में से 108 संगरोध से हैं, जबकि 78 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 26 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 35 नये मामले सामने आये हैं.
अनुगूल जिले से 18, बालेश्वर जिले से 11, बरगढ़ जिले से 15 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक जिले से एक भी संक्रमित की पहचान नहीं की गई है. बलांगीर जिले से 8 नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले से 1, कटक जिले से 14 नये मामले सामने आये हैं.
इसी तरह देवगढ़ जिले से 1 संक्रमित मिला है. ढेंकानाल जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. गजपति जिले से 2 नये संक्रमित मिले हैं. गंजाम जिले से 1 संक्रमित मिला है. जगतसिंहपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 8, झारसुगुड़ा जिले से 3 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले से 1 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि कंधमाल जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. केन्द्रापड़ा जिले से 1, केन्दुझर जिले से 2 संक्रमित की पहचान की गई है. खुर्दा जिले से 7 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
कोरापुट जिले 1 तथा मालकानगिरि जिले से से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मयूरभंज जिले से 5 संक्रमित मिले हैं. नवरंगपुर जिले से 2, नयागढ़ जिले से 2, नुआपड़ा जिले से 4 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले से 14 व रायगड़ा जिले से 1, संबलपुर जिले से 20 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से 4, सुंदरगढ़ जिले से 35 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 1 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

