Home / Odisha / ओडिशा में एक और की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1896 हुई
covid-19

ओडिशा में एक और की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1896 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में एक और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1896 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक खुर्दा जिले के हैं.

कटक में मास्क न पहनने पर 79 लोगों से वसूला जुर्माना

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने गत 24 घंटों में मास्क न पहनने वाले 79 लोगों से जुर्माना वसूला है. कटक के डीसीपी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि बीते 24 घंटों में सामाजिक दूरी के नियमों की अवहेलना करने वाले 190 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है. इसी तरह मोटर वेहिक्ल एक्ट व ओडिशा शहरी पुलिस कानून के उल्लंघन को लेकर 658 लोगों से भी जुर्माना लिया गया है.

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 21 गिरफ्तार

गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 702 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 24,40,900 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …