Home / Odisha / हीराकुद के होटल में फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक

हीराकुद के होटल में फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक

  •  पुलिस ने छानबीन आरंभ किया

संबलपुर। रविवार की अपराहन हीराकुद के एक होटल में फायरिंग की वारदात हो गई। जिसमें होटल के मालिक रवि प्रधान बाल-बाल बच गए। फायरिंग की इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की खबर पाकर हीराकुद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन आरंभ किया है। मिली जानकारी के अनुसार अपराहन तीन बजे रवि प्रधान के होटल में दो युवक खाने के लिए आए हुए थे। खाना मिलने पर बिलंब होनेपर दोनों युवक नाराज हो गए और रिवाल्वर निकालकर रवि को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दिया। किन्तु गोली रवि को न लगकर दीवार में जा लगी। बुर्ला डीएसपी शिशुरंजन महापात्र ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु हरसंभव स्थानों पर छापामारा जा रहा है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर लिखे जानेतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …