Home / Odisha / मूरीबाहाल तहसील का क्लर्क घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मूरीबाहाल तहसील का क्लर्क घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

संबलपुर। बलांगीर जिले के मूरीबाहाल तहसील मेंं तैनात क्लर्क असित कुमार जोशी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। संबलपुर विजिलेंस एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। आरोपी क्लर्क के पास से रिश्वत का 2800 रूपया भी जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मूरीबाहाल थाना अंतर्गत लीमापाड़ा गांव के निवासी थबीर साहू ने अपने जमीन का पट्टा बनाने हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। इस कार्य के निपटारे के लिए जोशी ने थबीर से 2800 रूपय रिश्वत की मांग किया। क्लर्क के रवैए से थबीर हैरान रह गया और उसने विजिलेंस एसपी कार्यालय जाकर मामला दर्ज करा दिया। एसपी विजिलेंस के निर्देश पर विजिलेंस अधिकारियों की विशेष टीम ने नाटकीय अंदाज में मूरीबाहाल तहसील कार्यालय में छापामारा और रिश्वतखोरी के इस काले कारनामें का पर्दाफाश किया। आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …