Home / Odisha / कटक कमिश्नरेट पुलिस ने रेत तस्करी में 11 को धर-दबोचा

कटक कमिश्नरेट पुलिस ने रेत तस्करी में 11 को धर-दबोचा

कटक. कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को कटक जिले के गोपालपुर क्षेत्र में पाइका साही के पास महानदी नदी के किनारे रेत घाट पर छापेमार कर क्षेत्र से अवैध रेत उठाने के आरोप में 11 लोगों को धर-दबोचा. पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है. साथ ही रेत की तस्करी में लगे सात ट्रैक्टरों को भी घाट से पुलिस ने जब्त कर लिया है. घाट से अवैध रेत उठाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस के विशेष दस्ते ने आज छापेमारी की और 11 लोगों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अभी पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है. इधर, एक ट्रैक्टर के मालिक ने मीडिया को कहा कि मेरा वाहन पिछले 15 दिनों से पास के ईंट भट्टे में लगा हुआ था. कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए मेरा ड्राइवर साइट से रेत उठाने के लिए सहमत हो गया होगा. मुझे इसकी जानकारी नहीं थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …