Home / Odisha / बिजली तार की चपेट में आकर वन कर्मचारी की मौत

बिजली तार की चपेट में आकर वन कर्मचारी की मौत

  • जंगली पशुओं के शिकार हेतु बिछाया गया था तार

संबलपुर. रियामाल थाना अंतर्गत झरानाली के पास बिजली तार की चपेट में आकर एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई. मृत वन कर्मचारी का नाम प्रदीप प्रधान बताया गया है तथा वह स्थानीय शामपाली गांव का रहनेवाला था. मामले की खबर पाकर रियामाल पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौकाए वारदात पर पहुंचे और मामले की छानबीन आरंभ किया है. मिली जानकारी के अनुसार उस इलाके में अर्से से जंगल माफिया की सक्रियता रही है. जंगल में बिजली तार बिछाकर अक्सर वे जंगली पशुओं का शिकार करते रहे हैं. इसके बावजूद वन विभाग की ओर से उन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. मसलन आज एक वन कर्मचारी वन माफियाओं के इस दुस्साहस का भेंट चड़ गया. रियामल पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जाएगा. खबर लिखे जानेतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …