Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के  245  नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के  245  नये मामले

भुवनेश्वर–  राज्य मे गत 24  घंटों में 245 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 331396 हो गई है। अभी तक राज्य में  331396 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2163  है।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 245 नये मामलों में से 141 संगरोध से हैं, जबकि 104 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23  जिलों से हैं।

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर जिले में सर्वाधिक  40   नये मामले सामने आये हैं।

अनुगूल जिले से 20, बालेश्वर जिले से  16, बरगढ़ जिले से 13 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि  भद्रक जिले से 3, बलांगीर जिले से 40  नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले से 2, कटक जिले से 5  नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह देवगढ़ जिले से 3  संक्रमित मिला है, जबकि ढेंकानाल जिले से 1 संक्रमित पाये गये हैं।  गजपति गंजाम व जगतसिंहपुर जिले से एक भी संक्रमित नहीं पाये गये हैं। जाजपुर जिले से 12, झारसुगुड़ा  जिले से 16 संक्रमितों  की पहचान की गई है।  कलाहांडी जिले से एक भी संक्रमित नहीं पाये गये हैं। कंधमाल जिले से एक भी  संक्रमित नहीं मिला है। केन्द्रापड़ा जिले से 5 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि केन्दुझर जिले से 10 संक्रमित की पहचान की गई है।  खुर्दा जिले से 25  नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। कोरापुट जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। मालकानगिरि  जिले 4, मयूरभंज जिले से 13 संक्रमित मिले हैं। नवरंगपुर से एक भी संक्रमित नहीं मिला है।    नय़ागढ़ जिले से 2, नुआपड़ा जिले से 7 संक्रमित मिले हैं। पुरी जिले से 6  व  रायगड़ा जिले  से एक संक्रमित मिला है। संबलपुर जिले से 3 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से  4,  सुंदरगढ़ जिले से 29  नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 5 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …