भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 230 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 331151 हो गई है. अभी तक राज्य में 327008 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2202 है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 230 नये मामलों में से 134 संगरोध से हैं, जबकि 96 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 23 जिलों से हैं. सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले में सर्वाधिक 30 नये मामले सामने आये हैं. अनुगूल जिले में 24,बालेश्वर जिले में 10, बरगढ़ जिले में 17 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक जिले में 2, बलांगीर जिले में 18 नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले में 2, कटक जिले में 12 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह देवगढ़ जिले में 1 संक्रमित मिला है. ढेंकानाल व गजपति जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है. गंजाम जिले में 4 जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 5, झारसुगुड़ा जिले में 14 संक्रमितों की पहचान की गई है. कलाहांडी जिले में 1 संक्रमित की पहचान की गई है, जबकि कंधमाल जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. केन्द्रापड़ा जिले में 6 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि केन्दुझर जिले में 3 संक्रमित की पहचान की गई है. खुर्दा जिले में 12 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट व मालकानगिरि जिले एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मयूरभंज जिले में 11 संक्रमित मिले हैं. नवरंगपुर से 1, नय़ागढ़ जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं. नुआपड़ा जिले में 11 संक्रमित मिले हैं. पुरी जिले में 10 व रायगड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है. संबलपुर जिले में 15 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से 4, सुंदरगढ़ जिले में 30 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 2 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
