Home / Odisha / राउरकेला में आग से लाखों की संपत्ति खाक

राउरकेला में आग से लाखों की संपत्ति खाक

राउरकेला. राउरकेला की बसंती कॉलोनी के एक घर में मंगलवार देर रात आग लगने से एक कार और दो मोटरबाइक सहित लाखों रुपये की संपत्ति जल गई. यह दुर्घटना देवव्रत महापात्र के घर पर रात लगभग एक बजे हुई. आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग की लपटों को बुझाने में सफल रही. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …