Home / Odisha / झारखंड-ओडिशा सीमा पर माओवादियों की बड़ी साजिश विफल

झारखंड-ओडिशा सीमा पर माओवादियों की बड़ी साजिश विफल

  • सुरक्षाबलों ने 22 शक्तिशाली बारूदी सुरंगों को नष्ट किया

राउरकेला. सुरक्षाबलों की सक्रियता के कारण माओवादियों की एक बड़ी साजिश विफल हो गयी. सोमवार को सुरक्षाबलों ने ओडिशा-झारखंड सीमा के साथ सटे एक जंगल में 22 शक्तिशाली बारूदी सुरंगों को नष्ट कर दिया. झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ओडिशा-झारखंड की सीमा के साथ गोइलकेरा जंगल में शुरू किए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक बरामद किये गये.  खबरों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंगें लगाई गईं. विस्फोटकों का पता लगाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें डिफ्यूज कर दिया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …