Home / Odisha / प्रसिद्ध इकोटूरिज्म साइट खांडधार वाटर फॉल खुला

प्रसिद्ध इकोटूरिज्म साइट खांडधार वाटर फॉल खुला

बणई : नौ महीने के बाद सुंदरगढ़ जिले में प्रसिद्ध इकोटूरिज्म साइट खांडधार वाटर फॉल सोमवार को आगंतुकों के लिए खोल दिया गया. कोरोना महामारी के मद्देनजर पिछले नौ महीनों तक यह बंद रहा. यह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल सर्दियों के मौसम के दौरान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. हालांकि कोविद-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में सामूहिक पिकनिक पर रोक लगा दी गई है. पर्यटक केवल मौके पर जा सकते हैं और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. डीएफआर ने कहा कि इस दौरान मास्क पहनना, हाथ को सेनिटाइज करना और सामाजिक दूरी रखने सहित कोविद-19 प्रोटोकॉल आगंतुकों के लिए अनिवार्य किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …