
सुधाकर कुमार शाही, कटक
एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के टेली मेडिसिन विभाग में आज मामूली आग लग गई. हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सर्वर से जुड़े पैनल बोर्ड में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी. आग लगने की सूचना पाते ही मेडिकल कॉलेज के अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में लाया. उनकी सक्रियता के कारण आग के कारण कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
