Home / Odisha / गैंगस्टर सुशांत और सुशील धलासामंत के घर से हथियारों का जखीरा बरामद

गैंगस्टर सुशांत और सुशील धलासामंत के घर से हथियारों का जखीरा बरामद

सुधाकर कुमार शाही, कटक

कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को कटक के सीडीए स्थित गैंगस्टर सुशांत और सुशील धलासामंत के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. घर पर की गयी तलाशी के बाद तीन आग्नेयास्त्रों के साथ-साथ 170 राउंड गोलियां बरामद की गयीं. ट्विन सिटी पुलिस आयुक्त, सुधांशु षाड़ंगी ने बताया कि दोनों गैंगस्टर भाई अब तीन दिन की रिमांड पर हैं और आज उनके आवास की तलाशी ली गई. सभी हथियार कथित तौर पर उनके आवास के अंदरूनी हिस्सों में बने कुछ गुप्त कक्षों में छिपाकर रखे गये थे. इससे पहले बीते 10 दिसंबर को उनके घर से आठ बंदूकें, 16 मैगजिन, 1000 से अधिक जीवित कारतूस बरामद किया था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …