Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 325 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 325 नये मामले

भुवनेश्वर. राज्य में गत 24 घंटों में 325 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा ट्वीटकर यह जानकारी दी. इसके साथ राज्य में कुल मामलों की सख्या बढ़कर 327867 हो गई है. अभी तक राज्य में 322972 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2989 है.

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन 325 नये मामलों में से 187 संगरोध से हैं, जबकि 138 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 24 जिलों से हैं.

सूचना व जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक से 36 नये मामले सामने आये हैं.

अनुगूल जिले से 32, बालेश्वर जिले से 28, बरगढ़ जिले से 18, भद्रक जिले से 4, बलांगीर जिले से 12 नये मामले सामने आये हैं. बौध जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. कटक जिले से 19 नये मामले सामने आये हैं.

इसी तरह देवगढ़ 4 संक्रमित पाये गये हैं, जबकि ढेंकानाल जिले से 1 संक्रमित पाये गये हैं. गजपति जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. गंजाम जिले से 5 जगतसिंहपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 11, झारसुगुड़ा जिले से 11, कलाहांडी जिले से 5 संक्रमित पाये गये हैं, जबकि कंधमाल जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. केन्द्रापड़ा जिले से 10, केन्दुझर जिले से 11, खुर्दा जिले से 36 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. कोरापुट व मालकानगिरि जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मयूरभंज जिले से 18, नवरंगपुर जिले से 4, नयागढ़ जिले से एक 4, नुआपड़ा जिले से 18, पुरी जिले से 4, रायगड़ा जिले से एक भी संक्रमित नहीं मिला है. संबलपुर जिले से 21 संक्रमित मिले हैं, जबकि सोनपुर से 2, सुंदरगढ़ जिले से 33 नये मामले सामने आये हैं. इसी तरह स्टेट पूल में 9 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

 

 

कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पूरे राज्य में 4 गिरफ्तार

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में कोविद गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में राज्य में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा 499 वाहनों को बरामद किया गया है. इसी तरह विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 16,40,480 रुपये की राशि जुर्माना के रुप में वसूल की गई है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …