Home / Odisha / मालकानगिरि जिले में 5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद

मालकानगिरि जिले में 5 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद

मालकानगिरि. मालकानगिरि जिले में चित्रकोंडा थाना पुलिस ने 5 क्विंटल से अधिक गांजा के साथ एक महिंद्रा बोलेरो वाहन बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनसे 1 लाख रुपसे से अधिक राशि बरामद किया है. आरोपियों को कोर्ट फारवर्ड किये जाने के साथ-साथ उनके पास से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात बरामद किया गया है.

चित्रकोंडा थाना के थाना अधिकारी सूर्य प्रकाश नायक के अनुसार, बीती रात चित्रकोंडा पुलिस द्वारा गश्ती के दौरान गुंठावाड़ा सिलेरू रोड के हनसा गुड़ा पुल के निकट एक महिंद्रा बोलेरो वाहन गांजा लेकर जा रहा था. उसे पुलिस टीम ने रोक कर जांच की. तब वहां 20 बोरों में गांजा होने की बात का पता चला. चित्रकोंडा पुलिस ने गांजे साथ-साथ बोलेरो को जबंत कर दो आरोपियों को थाने में लाकर पूछताछ किय़ा और बाद में दोनों को गिफ्तार कर लिया. बरामद किये गये गांजा पांच क्विंटल से अधिक है तथा इसकी कीमत आनुमानिक रुप से 25 लाख बतायी जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …