Home / Odisha / छात्र बीजद छात्रों या राज्य के हितों की लड़ाई कभी नहीं लड़ता -एनएसयूआई

छात्र बीजद छात्रों या राज्य के हितों की लड़ाई कभी नहीं लड़ता -एनएसयूआई

भुवनेश्वर. बीजू जनता दल के छात्र संगठन छात्र बीजद ने कभी भी राज्य के हित या छात्रों के हित की लड़ाई नहीं लड़ी है. एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष यासिर नवाज ने मुख्यंमंत्री द्वारा छात्र बीजद के कार्यकर्ताओं को राज्य के हित में कार्य करने के लिए दिये गये सलाह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि बीजद छात्र संगठन कभी भी छात्रों के हितों की के लिए लड़ाई नहीं लड़ता. यह एक मस्तकविहीन संगठन है. राज्य में 20 सालों से नवीन पटनायक शासन में भ्रष्टाचार व मोदी सरकार के कामकाज के खिलाफ बीजद छात्र संगठन ने कभी भी आंदोलन नहीं किया है. इसलिए राज्य के हित या छात्रों के हित के लिए यह संगठन कभी भी काम नहीं कर सकता. गत 20 सालों से यह संगठन संगठन के रूप में सोई रही है.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …