Home / Odisha / रंगदारी मांगने और हमला करने के आरोप में सात गिरफ्तार

रंगदारी मांगने और हमला करने के आरोप में सात गिरफ्तार

पुरी. पुलिस ने एक व्यक्ति से जबरन रंगदारी की मांग करने और उस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार प्रभाकर महापात्र द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर पुरी में बसेलिसाही पुलिस ने आईपीसी की धारा 341/386/324/307/34 के तहत मामला दर्ज किया और एक जांच शुरू की. बुधवार को पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में पुरी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इन सभी की पहचान बसेलीसाही थाना के गोकासाही के निवासियों के रूप में की गई है. इनमें महाबीर बेहरा (20) उर्फ ​​संजू, उग्रसेन बेहरा (22), अजय बेहरा (24), पतिता बेहरा (21), गुल्ला बेहरा (22), देबना बेहरा (24) शामिल हैं. इन सभी को अदालत भेज दिया गया है. एक अन्य अखारी बेहरा उर्फ ​​सिबुआना (14 साल) को भी गिरफ्तार कर पुरी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …