Home / Odisha / ओडिशा में और चार कोरोना संक्रमितों से मौत, कुल मौतों की संख्या 1843 हुई

ओडिशा में और चार कोरोना संक्रमितों से मौत, कुल मौतों की संख्या 1843 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1843 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में खुर्दा, जाजपुर कलाहांडी व पुरी जिले के 1-1 मरीज शामिल हैं. भुवनेश्वर में एक 7-साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. जाजपुर जिले में एक 72 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित था. कलाहांडी जिले में 77 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह क्रनिक किडनी व अन्य बीमारियों से पीड़ित था. पुरी जिले में एक 52 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …