Home / Odisha / ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का तार, चालक की मौत

ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का तार, चालक की मौत

ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के बुगुड़ा थानांतर्गत बी ब्रह्मपुर में बिजली के तार की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मृतक चालक की पहचान गंजाम जिले के जगन्नाथप्रसाद पुलिस सीमा के तहत तुलसीपल्ली गांव के मनोज कुमार प्रधान के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक ओवरहेड बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया, जो धान की कटाई कर रहा था. बिजली के कारण मनोज को गंभीर झटका लगा और बुरी तरह से जख्मी हो गया. ट्रैक्टर और धान के ढेर से लगे हार्वेस्टर में आग लग गई. ग्रामीणों ने मनोज को बचाने के लिए एक सूखे बांस के खंभे का इस्तेमाल किया, ताकि उसको बिजली से बचाया जा सके. उसे गंभीर हालत में बुगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

 

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …