Home / Odisha / भुवनेश्वर आ रही बस पलटी, कई घायल

भुवनेश्वर आ रही बस पलटी, कई घायल

फूलबाणी. कंधमाल जिले के गदियापाड़ा घाट के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 25 यात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, राजा नाम की बस कंधमाल जिले के टिकाबाली से भुवनेश्वर जा रही थी. इस दौरान एक मोड़ पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह पलट गयी. हादसे की सूचना मिलते ही खजुरिपड़ा थाने से पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया. घायलों को खजुरियापड़ा और फूलबाणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …