Home / Odisha / ओडिशा में और चार की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1829 हुई

ओडिशा में और चार की कोरोना से मौत, कुल मौतों की संख्या 1829 हुई

भुवनेश्वर. गत 24 घंटों में राज्य में और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1829 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में खुर्दा, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर व पुरी जिले में 1-1 मरीज शामिल हैं. खुर्दा के भुवनेश्वर में एक 63 साल की कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह क्रोनिक किडनी तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित था. जगतसिंहपुर जिले में एक 71 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. पुरी जिले में एक 60 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. केन्द्रापड़ा जिले में 61 साल के कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत हो गई है. वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप व पार्किनसन से पीड़ित था.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …