Home / Odisha / गोबर से निर्मित ‘वैदिक रंग’ द्वारा आत्म निर्भर होगा भारत – प्रताप ष़डंगी

गोबर से निर्मित ‘वैदिक रंग’ द्वारा आत्म निर्भर होगा भारत – प्रताप ष़डंगी

भुवनेश्वर. गोबर से निर्मित होने वाले ‘वैदिक रंग’ द्वारा भारत आत्मनिर्भर हो सकेगा. केंद्रीय एमएसएमई व प्राणी संपदा राज्य मंत्री प्रताप षड़ंगी ने यह बात कही. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से खूब शीघ्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का लक्ष्य लेकर गोबर से निर्मित रंग तैयार करने जा रही है, जो गोपालक तथा किसानों के लिए एक सुनिश्चित अतिरिक्त आय का साधन बनेगा. साथ ही यह भारत के प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करने में सहायक होगा. उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण अनुकूल, जहरीला जीवाणु नाशक व रंग लगाने के 4 घंटे के बीच में सूख जाएगा. इससे पशुपालकों को सालाना ₹55 हजार की अतिरिक्त आय हो सकेगा.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …