Home / Odisha / महिला के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

संबलपुर। अंईठापाली इलाके में एक महिला के साथ बदसूलकी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अंईठापाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम राजेश विश्वाल बताया गया है तथा वह जाजपुर के कोरेई का रहनेवाला है। अंईठापाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त दो गिरफ्तार

संबलपुर टाउन पुलिस ने कफ सिरप के अवैध कारोबार में लिप्त दो शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियोंं के नाम संगीता बिभार एवं बापी विभार बताये गये हैं। रिश्ते में दोनों आरोपी मां-बेटे हैं। उनके पास से सात बोतल कफ सिरप एवं नशे की टेबलेट बरामद किया गया है। टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य बहस पर युवक पर जानलेवा हमला

चिपलिमा के बंधपाली में सामान्य बहस पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की खबर पाकर बुर्ला पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। चूंकी युवक जख्मी है, इसलिए उसका परिचय नहीं मिल पाया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …